Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविवेकानंद जी का जीवन हम सभी के लिए अुनसारणीय : ऋचा गुप्ता

विवेकानंद जी का जीवन हम सभी के लिए अुनसारणीय : ऋचा गुप्ता

जौनपुर धारा, जौनपुर। जेसीआई क्लासिक के तत्वावधान में मानिक चौक स्थित ब्लॉसम स्कूल में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में भाषण प्रतियोगिता कराई गई जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय क्रमशः वैष्णवी आयुषी सोनी व कीर्ति सोनी रही। इस अवसर पर अध्यक्ष ऋचा गुप्ता ने विवेकानंद की जन्मदिवस की बधाई देते हुए कहा की स्वामी विवेकानंद की जयंती व उनका जीवन हम सबके लिए मार्गदर्शन हमेशा से रहा है और रहेगा। कार्यक्रम निदेशक जेसी पूजा गोयल ने कहा इस अवसर पर यह भाषण प्रतियोगिता कर करके संस्था बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करने की कोशिश कर रही है। जेसी डॉ.प्रतीक मिश्रा ने स्वरचित कविता का पाठ कर बच्चों का उत्साह वर्धन किया। कार्यव्र्ाâम में विद्यालय प्राचार्य नीलम, जीशान, संस्थापक अध्यक्ष विशाल गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष श्यामजी सेठ, संगीता सेठ, शालिनी सेठ सहित आदि उपस्थित रहे।