Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के नेवादा मुरीदपुर गांव में मंगलवार की सुबह एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत से स्वजनों में कोहराम मच गया है।

गांव निवासी गोविन्दलाल गुप्ता की 40वर्षीया पत्नी सुषमा सुबह लगभग दस बजे अपने कमरे में लगी लकड़ी की बल्ली में साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। जब तक घटना की जानकारी परिवार वालों को होती तब तक वह मर चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया। विवाहिता अपने पीछे एक पुत्री तथा दो पुत्र को छोड़ गयी है।