― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

  • पति व देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत दरबपुर जगदीशपुर में एक विवाहिता ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार दरबपुर जगदीशपुर गांव निवासी महेन्द्र कुमार पटेल ने बीते 8 दिसम्बर सन 2022 को अपनी पुत्री खुशबू पटेल का विवाह सिकरारा थाना क्षेत्र के रइया गांव निवासी राधेश्याम पटेल के बेटे सुनील पटेल के साथ की थी। शादी में कम दहेज मिलने को लेकर उसका पति व देवर उसको प्रताड़ित करते रहते थे। पांच अप्रैल को उसके देवर राहुल पटेल ने उसे उसके मायके दरबपुर जगदीशपुर पहुंचा दिया। 11 अप्रैल की रात्रि करीब आठ बजे खुशबू पटेल ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर नायब तहसीलदार सन्तोष कुमार यादव, प्रभारी थानाध्यक्ष मंजय यादव फोर्स के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतका की मां किरन पटेल की तहरीर के आधार पर पति सुनील कुमार पटेल, देवर राहुल पटेल के खिलाफ धारा 498ए, 304बी आईपीसी व 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है।

Share Now...