Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबंद पड़े घर का ताला तोड़ कीमती सामान व जेवर उड़ा ले...

बंद पड़े घर का ताला तोड़ कीमती सामान व जेवर उड़ा ले गये चोर

  • गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर मनिहा गांव की घटना

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। गोविंदपुर मनिहा निवासी बंसराज राजभर परिवार सहित मुंबई रहते हैं। उसकी बहू ने अपने घर में ही कुछ कीमती जेवर एक सूटकेस में करके रख छोड़ा था। बंद पड़े घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने पहले घर में लगे हुए ताले को किसी समय काटकर अपना ताला बंद कर दिया, ताकि बाहर से देखने में ताला बंद दिखे। तत्पश्चात संभवत: कई दिनों से रात में ताला खोल कर घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देते रहे। बंसराज राजभर परिवार सहित बुधवार को मुंबई से घर पहुंचे तो उसकी चाबी ताले में नहीं लगी जिस पर उसने सोचा चाबी कहीं भूल गया होगा। जब ताला तोड़कर उसने घर में प्रवेश किया तो पूरा घर अस्त-व्यस्त नजर आया जिस पर उसके होश उड़ गए। घर में रखे हुए शादी में मिले बर्तन, जेवर का सूटकेस, कीमती कपड़े इत्यादि सब गायब मिले। फिलहाल जेवर कौन-कौन से गए हैं यह बंसराज की बहू के आने पर ही पता चल पाएगा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस देर तक मामले की छानबीन में लगी रही।