जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। बहोरिकपुर स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान षष्ठी के दिन मंगलवार को सुन्दरकाण्ड व विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। बताते चलें कि बीते हनुमान जन्मोत्सव उपरांत हनुमान षष्ठी के दिन मंगलवार को मुंगराबादशाहपुर नगर के बहोरिकपुर स्थित श्री दक्षिणमुखी मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने सुन्दरकाण्ड का पाठ किया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर सुन्दरकाण्ड का श्रवण किया और हनुमानजी का महाप्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व क्षेत्र के विख्यात विद्वान पंडित मनोज त्रिपाठी ने हनुमानजी का विशेष पूजा अर्चना करने के साथ ही विशेष श्रृंगार हुआ। जिसकी मनोहर छवि दर्शन करने को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी जो देर रात यह सिलसिला चलता रहा और श्रद्धालुओं ने सुन्दरकाण्ड पाठ का श्रवण कर अपने आप को धन्य किया। इस अवसर पर नगरवासियों की भारी भीड़ का आवागमन लगा रहा।
― Advertisement ―
जिलाधिकारी ने किया वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा
जिलाधिकारी ने वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी निगरानी और अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव के निर्देश दिए।
हनुमान षष्ठी पर सुन्दरकाण्ड व विशाल भंडार सम्पन्न

Previous article
Next article

