Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरविमेंस प्रीमियर लीग के खेले जा चुकें हैं अभी तक 6 मुकाबले

विमेंस प्रीमियर लीग के खेले जा चुकें हैं अभी तक 6 मुकाबले

Womens Premier League 2023 : विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2023 में अभी तक 6 मुकाबले खेले जा चुकें हैं, जिसमें प्वाइंट्स टेबल पर मुंबई इंडियंस महिला टीम जहां अभी भी टॉप पर बनी हुई है वहीं गुजरात जाइंट्स की टीम ने भी शुरुआती 2 मुकाबलों में हार के बाद अपनी जीत का खाता खोल लिया है. मुंबई इंडियंस महिला टीम ने अभी तक खेले अपने दोनों ही मुकाबलों में एकतरफा जीत हासिल की है.

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस महिला टीम ने जहां पहला मुकाबला 143 रनों से जीता था वहीं दूसरे मैच में उन्होंने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी. मुंबई इंडियंस की टीम के 4 अंक होने के साथ इस समय नेट रनरेट 5.185 है. प्वाइंट्स टेबल पर दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स विमेंस टीम है जिन्होंने अभी तक खेले 2 मुकाबलों में शानदार तरीके से जीत दर्ज करते हुए 4 अंक बटोरे हैं. दिल्ली कैपिटल्स विमेंस टीम का नेट रनरेट इस समय 2.550 का है. प्वाइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर इस समय यूपी वॉरियर्स की टीम है जिन्होंने अब तक खेले 2 मुकाबलों में से एक में जीत दर्ज की है जबकि एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. यूपी वॉरियर्स के जहां इस समय 2 अंक है वहीं उनका नेट रनरेट -0.864 का है. गुजरात जाइंट्स की टीम ने अपने शुरुआती 2 मुकाबलों में हार का सामना करने के बाद तीसरे मैच में जीत हासिल करते हुए जीत का खाता खोलने में कामयाब रहे. गुजरात जाइंट्स की टीम इस समय प्वाइंट्स टेबल पर चौथे स्थान पर है और उनका नेट रनरेट -2.327 का है. वहीं इस समय प्वाइंट्स टेबल सबसे आखिरी पायदान पर स्मृति मंधाना की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर विमेंस टीम है. आरसीबी महिला टीम ने अभी तक 3 मुकाबले खेले हैं और सभी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा.