Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरविभागीय लड़ाई में खुल गई पोल

विभागीय लड़ाई में खुल गई पोल

जौनपुर धारा, जौनपुर। सोमवार को आजमगढ़ मार्ग स्थित विद्युत निगम कार्यालय में हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मचा हुआ है। निगम में कार्यरत कार्यकारी सहायक(बाबू) ने अधिशासी अभियंता समेत विभाग के कई कर्मचारियों पर मीटर रीडिंग का बिल बढ़ाकर कम करने को लेकर चल रहे हेराफेरी का पर्दाफाश करते हुए पांच महीने में लगभग पांच करोड़ के घोटाले का आरोप लगा दिया। जिससे यह सिद्ध होता है कि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी खुद को सेफ रखकर जनता और सरकारी खजाने को वैâसे चुना लगातें हैं। बतातें चले कि विभाग के बाबू और अधिशासी अभियंता की इस लड़ाई ने कई ऐसे सच को उजागिर किया है जो सिर्फ विभाग के लोग ही जानते थे, लेकिन यह सच अब आम जनता के मोबाइलों पर गरज कर सच्चाई को बयां कर रहा है। आपको पूरी जानकारी की ओर लेकर चलतें हैं। निगम के कार्यकारी सहायक जयप्रकाश यादव ने अधिशासी अभियंता संतोष कुमार पर आरोप लगाया कि वह बिल संशोधित करने को लेकर पैसों की मांग करते हैं। जयप्रकाश ने बताया कि क्षेत्रीय और ग्रामीणांचल के किसानों का बिल मीटर रीडर बढ़ाकर भेजता है। इसे संशोधित या कम कराने जब किसान जाते हैं तो कार्यालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर व प्राइवेट कर्मी उन्हें लेकर अधिशासी अभियंता के पास जाते हैं। वहां बिल कम कर जमा करने के नाम पर कमीशनखोरी की जाती है। बताया कि अगर विभागीय आईडी की जांच की जाए तो इसका खुलासा हो सकता है। कार्यकारी सहायक ने जब इसका विरोध किया तो अधिशासी अभियंता समेत अन्य कर्मचारियों ने गाली-गलौज की और उसके साथ मारपीट पर अमादा हो गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़ित से तहरीर लेकर मामले की जांच में जुटी।