जौनपुर धारा, केराकत। वरिष्ठ विपरण निरीक्षक की देखरेख में चलने वाले विपरण केन्द्र पर अब तक दस हजार क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है और खरीदने का क्रम अभी जारी है। उक्त जानकारी देते हुए केन्द्र प्रभारी वरिष्ठ विपरण निरीक्षक शमशेर सिंह ने बताया कि केन्द्र पर पर्याप्त संख्या में बोरे मौजूद हैं और निर्धारित पोर्टल के माध्यम से किसानों को भुगतान की राशि सीधे उनके बैंक खातों में की जा रही है। श्री सिंह ने किसानों से अपील किया है की वे बेहिचक अपने धन केन्द्र पर लाएं नियमानुसार निश्चित रूप से खरीद की जाएगी।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
विपरण केन्द्र पर हुई दस हजार क्विंटल धान की खरीद
Previous article

