जौनपुर धारा,जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। मुख्य अतिथि राज्यसभा के सांसद व प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी संजय भाटिया रहे। सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। उसके उपरान्त मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि संजय भाटिया ने तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अबकी बार 400 पार के लिए युद्ध स्तर पर चुनाव अभियान में लग जाने का आवाह्नन किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के लोग भारत के टुकड़े करने की मंशा के साथ राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहते हैं। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि 140 करोड़ की आबादी वाले इस देश में हम सब भाई-भाई हैं, किसी की कोई जाति नहीं बल्कि भारतीयता ही सबकी जाति होनी चाहिए। लोकसभा प्रवासी रामचंद्र मिश्र ने कहा कि लोकसभा जौनपुर के तहत आने वाली पांचों विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर पर अब कोई कमी बाकी नहीं रहनी चाहिए। जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि चुनाव संचालन समिति में जिसको जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका ईमानदारी से निर्वहन करते हुए चुनाव अभियान तक चैन से न बैठें संचालन समिति पूरे चुनाव का सबसे महत्वपूर्ण अंग है और रणनीति के तहत काम करने से सफलता मिलनी तय है। उक्त अवसर पर अमरनाथ यादव, सुशील मिश्रा, सुनील तिवारी, अमित श्रीवास्तव, संतोष सिंह, सुधाकर उपाध्याय, अजय दुबे, अज्जू धनंजय सिंह, राम सिंह मौर्य, कपिल मुनी, ओमप्रकाश सिंह, विपिन द्विवेदी, आमोद सिंह, रोहन सिंह, सिद्धार्थ राय, विनीत शुक्ला, अजय सिंह, मेनका सिंह, अखिल मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर
विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
विपक्षियों के पास बौखलाहट के अलावा और कोई मुद्दा नहीं बचा है : संजय भटिया

Previous article
Next article

