जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देशन में चल रहे स्वीप कार्यक्रम की कड़ी में लोकसभा निर्वाचन-2024 के अन्तर्गत मतदान में अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने हेतु ‘चलें बूथ की ओर’ अभियान प्रत्येक विद्यालय पर शुरू किया गया है। इस अभियान को अमली जामा पहनाने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल की अध्यक्षता में सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिसमें इस अभियान को सफल बनाने व मतदान प्रतिशत बढाने के लिए लोगों को खास टीप्स दिये गये।इस अवसर लेकिन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने कहा कि जनपद के 2807 परिषदीय विद्यालयों पर चुनावी पाठशाला लगाने की समय सारिणी जारी कर दी गई है, 20 मई तक निरन्तर ये कार्यक्रम चलेगा। जिले में 25 मई को मतदान होगा। जनभागीदारी बढ़ाने के लिए विद्यालयों में 20मई तक नियमित चुनावी पाठशाला चलाने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान प्रत्येक विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व रसोइयों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीएसए ने कहा कि शहर व गाँव के मतदाता जो बाहर दूसरे शहरों में रह रहे हैं उन्हें ‘घर आजा परदेसी’ कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदान करने हेतु बुलाने के लिए व्हाट्सअप पर आमंत्रण पत्र भेजने तथा उनसे वाइस या विडियो काल करने हेतु बीएलओ का सहयोग करे। इस अवसर पर सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, जिला समन्वयक विशाल कुमार, अरुण कुमार मौर्य, शशि धर उपाध्याय, रजा हसन, शोभा तिवारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरजीत जयसवाल, कन्हैयालाल, उदयभान कुशवाहा, श्रवण कुमार यादव, आनंद सिंह, अरविंद यादव, रमाकांत सिंह सहित सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर
विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
प्रत्येक विद्यालय पर चलाएं ‘चलें बूथ की ओर’ अभियान

Previous article

