जौनपुर धारा,जौनपुर। मछलीशहर की सपा विधायक डॉ.रागिनी सोनकर को शीर्ष नेतृत्व की ओर से स्टार प्रचारक बनाए जाने पर जिले के सपाइयों के साथ-साथ लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बने नेताओं में काफी उत्साह है। यह पत्र सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव ने उप्र.के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास प्रेषित कर अवगत कराया है। जिले के सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक रागिनी सोनकर की अपनी मेहनत, जनसंपर्क के साथ-साथ अपनी बातों को जनता के बीच शालीनता और समझदारी के साथ रखने की कला के चलते उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। इस सम्बंध में विधायक डॉ.रागिनी सोनकर ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रमुख महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव के प्रति आभार जताया है।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में आवारा सांड का आतंक, गाड़ियों को पहुंचा रहे नुकसान, लोग दहशत में
जौनपुर। नगर पंचायत केराकत और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को...
विधायक रागिनी सोनकर बनीं सपा की स्टार प्रचारक

Previous article
Next article


