Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरविद्युत संबंधी शिकायतों की ब्लाकवार बनायी जाए सूची : श्याम सिंह यादव

विद्युत संबंधी शिकायतों की ब्लाकवार बनायी जाए सूची : श्याम सिंह यादव

  • सांसद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई इलेक्ट्रिसिटी कमेटी की बैठक

जौनपुर धारा, जौनपुर। सांसद श्याम सिंह यादव की अध्यक्षता में जौनपुर इलेक्ट्रिसिटी कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार देर सायं सम्पन्न हुई। कमेटी के संयोजकगण ई. विवेक खन्ना एवं ईआरबी राय, अधीक्षण अभियन्ता द्वारा समिति के समक्ष पिछले 4 सालों में विद्युत विभाग द्वारा उपभेक्ताओं को सुचारू पूर्वक विद्युत आपूर्ति से सम्बन्धित कराये गये कार्यों से अवगत कराया। समिति के सदस्यों ने सुचारू विद्युत आपूर्ति से सम्बन्धित अनेक सुझाव दिये जिसे समिति के संयोजकों द्वारा कराये जाने का आश्वासन दिया गया। सांसद द्वारा अधीक्षण अभियंता विद्युत से सौभाग्य योजना के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की और पूछा कि इसके तहत अब तक कुल कितने विद्युत कनेक्शन दिए गए हैं। अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना द्वारा अवगत कराया गया कि जिन भी जगहों पर अभी तक विद्युतीकरण नहीं किया गया है उन सभी जगहों पर विद्युतीकरण कराना सौभाग्य योजना का उद्देश्य है इसके तहत अब तक लगभग 2 लाख कनेक्शन दिए जा चुके हैं साथ ही यह भी अवगत कराया कि जनपद में कई स्थानों पर सोलर लाइट भी लगाए गए हैं इस पर सांसद ने कहा कि जिन जिन स्थानों पर सोलर लाइट लगाए गए हैं इसकी सूची शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। बैठक में विधायकगणों द्वारा विद्युत संबंधी अनेक शिकायतें जैसे कई जगहों पर ट्रांसफार्मर लगा है उसमें विद्युत प्रवाह अभी भी नहीं हो रहा है, तार डंप, अत्यधिक बिजली बिल का आना आदि शिकायतें सांसद के समक्ष उठाई गई। इस पर सांसद द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ऐसे स्थानों की ब्लॉक वार सूची बनाई जाए जहां से विद्युत संबंधी शिकायतें प्राप्त की जा सकती है और नोडल अधिकारी बनाये जाए, जो सभी शिकायतें दर्ज करें और उस पर अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मजरेवार सर्वेक्षण कराया जाए कि जनपद में कहां कितनी विद्युत कनेक्शन हैं और कहां कितने शेष हैं। विद्युत विभाग अपनी पुरानी कार्यप्रणाली की पद्धति को छोड़कर नवाचार अपनाएं एवं विद्युत विभाग से संबंधित आवश्यक सूचनाएं वेबसाइट पर अद्यतन करें। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी द्वारा शिकायत किया गया कि विकासखंड सिकरारा के महेशपुर एवं पांडेयपुर गांव में ट्रांसफॉर्मर नहीं है जिस पर अधीक्षण अभियंता विद्युत द्वारा जल्द से जल्द ट्रांसफॉर्मर लगवाने का आश्वासन दिया गया। बैठक में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा अध्यक्ष को आश्वासन दिया गया कि विद्युत संबंधी जितने भी सुझाव दिए गए हैं उस पर अमल किया जाएगा। समिति के सदस्यों को ई. विवेक खन्ना द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों में मुख्य रूप से एमएलसी बृजेश सिंह प्रिन्सू, विधायक मुंगराबादशाहपुर पंकज पटेल, विधायक शाहगंज रमेश सिंह, विधायक जफराबाद जगदीश नारायण राय एवं अन्य विधायकों के प्रतिनिधियों, मुख्य विकाय अधिकारी साई तेजा सीलम, कार्यदायी संस्था में मोन्टे कार्लो के प्रतिनिधि द्वारा प्रतिभाग किया गया।