Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरविद्युत विभाग ने १० के विरुद्ध दर्ज कराया बिजली चोरी का मुकदमा

विद्युत विभाग ने १० के विरुद्ध दर्ज कराया बिजली चोरी का मुकदमा

  • बिजली चोरी करने वालों में मचा हड़कंप

जौनपुर धारा, जौनपुर। बिजली विभाग द्वारा क्षेत्र के कुछमुछ सेंवईनाला व कबीरूद्दीनपुर गांव में १५ व १६ नवंबर को चलाए गए सघन चेकिंग अभियान में जिन लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया उनके विरुद्ध १७ नवम्बर को बिजली थाना जलालपुर में मुकदमा दर्ज करवाया गया। जिनमें कुछमुछ गांव के चार सेंवईनाला के पांच वह कबिरुद्दीनपुर के एक व्यक्ति के विरुद्ध बिजली चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसडीओ मगन सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर १५ और  १६ नवंबर को चेकिंग अभियान चलाया गया था जिनमें इन लोगों को बिजली चोरी करते हुए पाया गया। अभी और भी गांव में यह अभियान चलाया जाएगा और जो भी बिजली चोरी करते हुए पकड़े जाएंगे उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।