― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरविद्युत विभाग के जे.ई.व अन्य पर धोखाधड़ी का आरोप

विद्युत विभाग के जे.ई.व अन्य पर धोखाधड़ी का आरोप

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मखदूम शाह अढ़न निवासी लक्ष्मी प्रसाद बिन्द ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अवर अभियंता कोतवाली फिडर व लाइन मैन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कुटरचित तरीके से मन्नो देवी के नाम से कनेक्शन स्वीकृत कराने का आरोप लगाया है। बतातें चलें कि गुरूवार को लक्ष्मी प्रसाद बिन्द ने पुलिस अधीक्षक, अधीक्षण अभियंता प्रथम व अधिशासी अधिकारी विद्युत विभाग को दिये तहरीर में बताया कि उनकी व उनके परिवार की पुस्तैनी सम्पत्ति आराजी नं.9,18,27 व 28/1 मखदमू शाह अढ़न में है, जिसका विवरण सरकारी दस्तावेजों में मौजूद है, तथा मकान उनके पूर्वजों ने बनवाया था। पुस्तैनी सम्पत्ति पर मन्नो देवी पत्नी रामराज बिन्द सहित उनके अन्य सहयोगी जबरियन कब्जा कराने के फिराक हैं, और लगातार दल-बल व छल लगाकर कब्जा करने की कोशिश कर रहें है। उन्होने बताया कि कोतवाली फिडर के अवर अभियंता सुरेन्द्र कुमार यादव व लाइनमैन अफजाल अहमद को मिलाकर मन्नो देवी व उनके सहयोगियों ने कुटरचित दस्तावेज के आधार पर बिजली कनेक्शन दे दिया है। जबकि मन्नों देवी इसके पूर्व में कई बार कनेक्शन के लिये आवेदन किया था लेकिन दस्तावेज पूर्ण न होने के कारण आवेदन कैन्सिल कर दिया गया था। परन्तु इस बार कुछ ही दिन पूर्व कोतवाली का चार्ज लिये अवर अभियंता के धन के लालच में कनेक्शन को स्वीकृति दे दिया है। लक्ष्मी प्रसाद ने उच्चाधिकारियों से बिजली कनेक्शन को कैन्सिल कर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।

Share Now...