Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआवासीय विद्यालय में पेंटिंग व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन

आवासीय विद्यालय में पेंटिंग व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय बालिका सप्ताह दिवस के अवसर पर 18 से 24 जनवरी तक बालिकाओं को प्रोत्साहन देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। उक्त के क्रम में शुक्रवार को कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय में पेंटिंग व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन कराया किया गया। कार्यक्रम में महिला शक्ति केंद की जिला समन्वयक बबिता व प्रतिभा सिंह द्वारा बताया कि आज लड़कियां लगभग हर क्षेत्र में कार्यरत हैं और अपनी स्थिति को मजबूत कर रही हैं, एक दौर ऐसा भी था जब बच्चियों को गर्भ में ही मार दिया जाता था। इस कारण लिंग असमानता की समस्या बढ़ी। जन्म के बाद उनका बाल विवाह कर देते, जिसकी वजह से वह अपना बचपन खो देती हैं। शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास से वंचित रह जाती हैं और साथ ही कम उम्र में गर्भवती होने से किशोरी और शिशु दोनों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। इन सभी का असर देश के विकास पर भी होता है। बालिकाओं के खिलाफ होने वाली इन्हीं कुरीतियों के अंत और किशोरियों को समाज के प्रथम पायदान पर लाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष जनवरी माह में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर पेंटिंग व स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाली बालिकाओं को सम्मानित करके उन्हें प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य शशिरानी श्रीवास्तव व अन्य शिक्षिका सीता सिंह, रंजना यादव, आयशा तहसीन द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाया गया।