Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरविद्या की देवी मां सरस्वती हम सभी की आराध्य : डॉ.रसिकेश

विद्या की देवी मां सरस्वती हम सभी की आराध्य : डॉ.रसिकेश

  • एचआरडी विभाग में धूमधाम से मनाया गया बसन्तोत्सव

जौनपुर धारा,जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में बसंत पंचमी पर बसन्तोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत सरस्वती पूजा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और शैक्षणिक प्रेजेंटेशन आयोजित किए गए। विभागाध्यक्ष डॉ.रसिकेश ने दीप प्रज्ज्वलन और माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। डॉ.रसिकेश ने कहा कि माँ सरस्वती सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों की आराध्य देवी हैं और बसंत ऋतु अध्ययन के लिए सबसे अनुकूल समय होता है, सभी शिक्षकों विद्यार्थियों में मां सरस्वती का विधिवत पूजन किया। इसके बाद विभाग के शिक्षक अनुपम कुमार, डॉ.अभिनव, डॉ.प्रवीण मिश्रा और श्रुति श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को बसंत पंचमी और विद्या के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन विमल, प्रखर जौहरी, रानू सिंह और शुभम सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विमल चंद ने दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में धीरज शर्मा, नमी सिंह, गौरव सिंह, करुणाकर ओझा, महिमा जायसवाल, साक्षी यादव, वैष्णवी साहू, नैंसी सिंह सहित अन्य छात्रों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दौरान शोध छात्रा उपासना जायसवाल ने भी अपने विचार साझा किए। एमबीए एचआरडी के छात्रों ने शैक्षणिक प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किए, जिससे आयोजन को एक शैक्षिक स्वरूप भी मिला। बसंतोत्सव में छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दीं, जिससे पूरा माहौल उल्लासपूर्ण हो गया।