Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविद्यालय का ताला तोड़कर चोर ले उड़े हजारों का सामान

विद्यालय का ताला तोड़कर चोर ले उड़े हजारों का सामान

जौनपुर धारा, जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के फजुल्हा ग्राम पंचायत में चोरों ने कंपोजिट विद्यालय का ताला तोड़कर विद्यालय में रखे हजारों रूपयों का सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक जांच कर चोरों की तलाश में जुट गई। कंपोजिट विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक डा. अनुज कुमार सिंह जब सुबह विद्यालय पहुंचे तो विद्यालय के कमरों और ऑफिस का ताला टूटा देखा और आलमारी के सामान बिखरे हुए मिले। सभी कमरों का पंखा, अलमारी तोड़कर जरूरी सामान गायब मिला। प्रधानाध्यापक अनुज कुमार सिंह ने इसकी सूचना तुरंत खण्ड शिक्षा अधिकारी, ग्राम प्रधान और डायल 112 व रामपुर थाने पर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर आगे की कार्यवाही में जुट गई। प्रधानाध्यापक द्वारा रामपुर थाने में चोरी के संदर्भ में दिए गए तहरीर के अनुसार पांच सीलिंग फैन, 6 स्विच बोर्ड, तार, वायरिंग पाइप, सबमर्सिबल का स्टार्टर, हैंडपंप का गेट वाल सहित विद्यालय का अन्य जरुरी सामान चोर उठा ले गए।