Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरविद्यालयों के अवैध संचालन में दो पर गिरी गाज

विद्यालयों के अवैध संचालन में दो पर गिरी गाज

जौनपुर। जनपद में खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार यादव ने अमान्य विद्यालयो के निरीक्षण अभियान के तहत दो शिक्षण संस्थाओं पर कार्रवाई की, जहां मान्यता से अधिक कक्षाओं का अवैध रूप से संचालन किया जा रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार माँ शीतला गुरुकुल, नेवादाईश्वरीसिंह को केवल कक्षा 5 तक की मान्यता प्राप्त थी, जबकि विद्यालय में कक्षा 12 तक पठन-पाठन कार्य अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। जांचोपरांत उच्च कक्षाओं का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया। इसी क्रम में ‘शिवशक्ति पब्लिक स्कूलÓ जिसे केवल कक्षा 6 से 8 तक संचालन की अनुमति थी, को भी मान्यता की सीमा से अधिक गतिविधियों के चलते बंद करा दिया गया है। खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार यादव ने स्पष्ट रूप से कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा मान्यता की शर्तों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि कोई अन्य विद्यालय भी इसी प्रकार का अवैध संचालन करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध भी कठोर कार्यवाही की जाएगी।