जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया है कि भारत के कार्यबल को कुशल बनाकर अन्तर्राष्ट्रीय अवसरों से जोड़ने हेतु भारत सरकार स्किल इण्डिया मिशन के तहत स्किल इण्डिया इंटरनेशनल सेंटर वाराणसी में विदेशों में रोजगार के विभिन्न अवसर हैं जिसमें आकर्षक वेतन, नि:शुल्क आवास, ट्रांसपोर्ट एवं स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा। दुबई, अबूधाबी, शारजहा, सऊदी अरब आदि देशों में इलेक्ट्रशियन, फिटर, हेल्पर, क्लीनर, माली, एसी टेक्नीशियन, सिक्योरिटी गार्ड, कुक, वेटर, मैकेनिकल ड्राफ्ट्रसमैन, मेसन, ड्राईवर इत्यादि जॉब रोल्स की मॉंग है। ऐसे उम्मीदवार जिनकी शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल पास एवं आईटीआई या डिप्लोमा धारित है एवं सम्बन्धित जॉब रोल्स में 3 से 5 वर्ष का अनुभव तथा 21 से 35 वर्ष की आयु है वे आवेदन कर सकते है। पासपोर्ट धारित उम्मीदवार को आवेदन में वरीयता दी जायेगी। उम्मीदवारों की एक प्री-कॉउन्सिलिंग वाराणसी टीम द्वारा की जायेगी। 14 दिसम्बर को राजकीय आईटीआई करौंदी वाराणसी के परिसर में प्रात: 9 बजे से अपरान्ह् 3 बजे तक प्री-कॉउन्सिलिंग हेतु प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
विदेश में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर
Previous article
Next article

