Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरविदुषी को नव भारत सर्जक सम्मान

विदुषी को नव भारत सर्जक सम्मान

जौनपुर धारा, जौनपुर। जौनपुर के त्रिलोचन बाजार निवासी व गायन के क्षेत्र में नित नए मुकाम हासिल कर रही किशोर वय गायिका विदुषी वर्मा को नव भारत सर्जक सम्मान से विभूषित किया गया। सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित बनारस लिट फेस्ट-2024′ में विदुषी को यह प्रतिष्ठित सम्मान पद्मश्री सम्मान से अलंकृत चंद्रशेखर सिंह एवं संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.बिहारी लाल शर्मा के हाथों प्रदान किया गया। इसके पूर्व विदुषी ने अपने सुमधुर गायन प्रस्तुति से सभागार में उपस्थित श्रोताओं को भाव मुग्ध कर दिया। विदुषी ने अपने गायन का आगाज ठुमरी आन बान जिया में लागे, सजनवा तुम क्या जानो प्रीत एवं कबीर भजन उड़ जाएगा हंस अकेला से अपने गायन का समापन किया। तबले पर श्रीकांत मिश्रा एवं हारमोनियम पर ओम प्रकाश पांडेय ने सुमधुर संगति प्रदान की। विदित हो कि विदुषी को हाल ही में शान- ए- बनारस सम्मान से भी नवाजा गया है।