Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविदुषी की सुर साधना ने दर्शकों का मन मोहा

विदुषी की सुर साधना ने दर्शकों का मन मोहा

वाराणसी। संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के आयोजन एवं सुबह- ए-बनारस के संयोजन में मां जान्हवी के तट पर आयोजित सुर साधना में किशोरवय गायिका विदुषी वर्मा ने सुमधुर भजन प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भक्तिरस से सरोबर कर दिया। विदुषी ने गायन का आरंभ ‘गले भुजंग भस्म अंगÓ, प्रेम मुदित मन से कहो, राम का गुणगान करिए तत्पश्चात राम-राम, रोम-रोम भजन गाकर कार्यक्रम का समापन किया। विदुषी की सधी हुई आवाज, गहरी भावविभक्ति और रागात्मक सौंदर्य ने उपस्थित दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। विदुषी के साथ तबले पर अंकित सिंह एवं संवादिनी पर ओमप्रकाश पांडेय ने सुमधुर संगति प्रदान किया। प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रमोद त्रिवेदी ने समस्त कलाकारों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। डॉ.रत्नेश वर्मा ने सुर साधना के इस नवीन परिकल्पना के लिए प्रदेश सरकार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन सीमा केसरी ने किया।