Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

  • घर की सुरक्षा से लेकर बुल्डोजर तक माडल का किया प्रदर्शन

जौनपुर धारा, जौनपुर। बदलापुर क्षेत्र के उमा बैजंती पब्लिक स्कूल शाहपुर में रविवार को आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा दिखाकर लोगों को प्रभावित किया। बताते चलें कि इस दौरान कक्षा पांच से लेकर 12 तक के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डॉ. संजय दूबे ने सरस्वती पूजन के बाद फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि छात्रों में वैज्ञानिक शिक्षा का समावेश जरुरी है, ताकि वह वर्तमान दौर की चुनौतियों का सामना आगे चलकर कर सके।

विशिष्ट अतिथि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संचार विभाग विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र ने कहा कि नवाकुंरों में एडीसन, एपीजे अब्दुल कलाम की सोच विकसित करने की जरुरत है। क्योंकि यही बच्चे आगे चलकर देश दुनिया में अपनी खुशबू बिखेर कर क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा लगाये गये माडल अपशिष्ट प्रबंधन का, वेस्ट रिसाइकिलिंग, जेसीबी, घर की सुरक्षा, वाटर प्यूरीफिकेशन, हाइड्रोलिक लिफ्ट, ब्रेन, हृदय, ग्लोबल वार्मिंग आदि सैकड़ों मॉडल प्रस्तुत किए गए। अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक कृष्णदेव दूबे तथा संचालन प्रवक्ता डा. विजयशंकर तिवारी ने किया। स्वागत डायरेक्टर अशोक शुक्ल व आभार वाइस प्रिसिंपल दिनेश मिश्र ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य रामकीर्ति दूबे, पूर्व प्रबंधक विनोद सिंह, विहिप के जिलाध्यक्ष रामसहाय पांडेय, लालबहादुर सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, प्रमोद यादव, शिव पूजन पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।