जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के रामेष्ट एमवी गर्ल्स पब्लिक स्कूल वेलवार में कक्षा 6,7,8 के छात्रों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी में पर्यावरण, स्वच्छता, आधुनिक तकनीक पर प्रोजेक्ट कार्य तैयार कर जानकारी साझा की गयी, जिसमें जूनियर के बच्चों द्वारा कड़ी मेहनत कर प्रोजेक्ट तैयार कर विद्यालय की विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लिया गया। विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन विद्यालय के प्रबंधक मनोज मिश्र द्वारा किया गया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों की सराहना करते हुए बताया कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। कड़ी मेहनत करके प्रतिभा को निखारा जा सकता है। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीकांत मिश्रा तथा समस्त स्टाफ एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
निवर्तमान डीएम डॉ. दिनेश चंद्र को भावभीनी विदाई, कार्यों की सराहना
जौनपुर में निवर्तमान डीएम डॉ. दिनेश चंद्र को गरिमामय विदाई दी गई और उनके कार्यों की सराहना की गई।
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

Previous article


