Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरविज्ञान प्रदर्शनी में जूनियर वर्ग में श्रवण व सीनियर में रिया ने...

विज्ञान प्रदर्शनी में जूनियर वर्ग में श्रवण व सीनियर में रिया ने मारी बाजी

  • मोहम्मद हसन इण्टर कालेज में आयोजित हुई जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी

जौनपुर धारा, जौनपुर। मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज में बुधवार को जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें जूनियर वर्ग में श्रवण कुमार सोनी तथा सीनियर वर्ग में रिया यादव ने बाजी मारी। इस आयोजन में दर्जन भर से अधिक स्कूल के छात्रों ने विभिन्न प्रकार के मॉडलों का प्रदर्शन किया। जिसमें जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज के श्रवण कुमार सोनी तथा द्वितीय स्थान अभय पटेल व तृतीय स्थान पर जोहरा बानो रही। सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान रिया यादव, द्वितीय वैष्णवी व तृतीय स्थान पर अभिनव मोदनवाल रहे। बीआरपी इंटर कॉलेज, शिया इंटर कॉलेज, अशोक इंटर कॉलेज एवं मोहम्मद हसन गर्ल्स इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, राजा श्री कृष्ण दत्त इंटर कॉलेज को सांत्वना पुरस्कार हेतु चयन हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र देव के निर्देशानुसार एवं उनकी गरिमामयी उपस्थिति में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बीआरपी इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जफराबाद, शिया इंटर कॉलेज, अशोक इंटर कॉलेज, राजा श्रीकृष्ण दत्त इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, मोहम्मद हसन गर्ल्स इंटर कॉलेज, जनक कुमारी इंटर कॉलेज, मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र देव एवं विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अब्दुल कादिर खान द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा नामित डा. मनोज तिवारी सहायक प्रोफेसर जंतु विज्ञान, राजा श्री कृष्ण दत्त कॉलेज के डॉक्टर विष्णु मौर्य विभागाध्यक्ष रसायन विज्ञान तथा जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा नामित प्रधानाचार्या मंजू लता वर्मा एवं डायट प्राचार्य द्वारा नामित दुर्गेश चंद्र यादव प्रवक्ता, अश्वनी पांडे प्रवक्ता, अखिलेश मौर्य प्रवक्ता ने निर्णायक मंडल दल के रूप में कार्य किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद नासिर खान ने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं आए हुए सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत तथा आभार प्रकट किया तथा छात्र/छात्राओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र यादव तथा अनवर अल्वी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर डॉक्टर शाहिद अलीम, तंजीलुर्रहमान, मोहम्मद अहमद खान, मो. जैस, मोहम्मद अस्करी खान, सादात रुश्दी, आजम खान, अनुपम सिंह, मो. आजम, सुशील सिंह, सुफियान अहमद, सलमान, सैयद फैजी, महताब, प्रदीप, सईद, जैद आदि मौजूद रहे।