Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन

जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
Homeमनोरंजनविक्की कौशल के साथ इकोनॉमी क्लास में ट्रेवल कर रही थीं वैâटरीना...

विक्की कौशल के साथ इकोनॉमी क्लास में ट्रेवल कर रही थीं वैâटरीना वैâफ

विक्की कौशल के साथ इकोनॉमी क्लास में ट्रेवल कर रही थीं वैâटरीना वैâफ

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल पिछले साल दिसम्बर में शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद से दोनों का नाम बॉलीवुड के परफेक्ट कपल्स की लिस्ट में शामिल हो गया। पावर कपल को जब भी साथ में देखा जाता है तो फैंस उनपर खूब प्यार लुटाते हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। हाल ही में, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को इकोनॉमी क्लास में ट्रेवल करते हुए देखा गया। अब इसके लिए कई सोशल मीडिया यूजर्स कैटरीना को ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि, बहुत से लोगों को कपल का डाउन-टू-अर्थ नेचर बेहद पसंद आया। कैटरीना कैफ के फैन क्लब पेज पर एक वीडियो में कैटरीना को विक्की के साथ इकोनॉमी क्लास में ट्रेवल करते देखा जा सकता है। वीडियो में एक्ट्रेस ने ब्लैक हुडी और टोपी पहनी थी जिसमें वो काफी कूल लग रही थीं। इसके अलावा कैटरीना ने अपना चेहरा मैचिंग मास्क से ढका हुआ था। बगल में बैठे विक्की भी ओवरसाइज स्वेटशर्ट में काफी हैंडसम लग रहे थे। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लेकर लोग कैटरीना को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘सलमान भाई के साथ रहतीं तो प्राइवेट जेट में ट्रेवल करतीं। वहीं बात करें कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के वर्कप्रâंट की हाल ही में विक्की की फिल्म ‘गोविंदा नाम मेंरा’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर ने लीड रोल प्ले किया है। इसके अलावा जल्द ही विक्की ‘सैम बहादुर’,’द-इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ और ‘ऊधम सिंह’ जैसी कई शानदार फिल्मों में भी नजर आएंगे। वहीं, कैटरीना कैफ सलमान खान के साथ उनकी मचअवेटिड मूवी ‘टाइगर 3’ में दिखाई देंगी।