जौनपुर धारा, जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड कार्यालय के कायाकल्प का लोकार्पण मुख्य विकास अधिकारी तेजा सांई सीलम और जिला विकास अधिकारी बीरभान सिंह ने किया। मुख्य विकास अधिकारी ने लोकार्पण करने के बाद विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद मनरेगा से कराए गये अभिलेख का भी निरीक्षण किया और रचित कपूर मनरेगा लेखाकार को निर्देश दिया कि अभिलेख कच्चे कार्य और पक्के कार्य का दो कालम हर एक गांव का अलग अलग तैयार करें जिससे आसान हो विकास खंड कार्यालय में बड़े हाल में भी फाइबर का डेकोरेशन कराने के लिए खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया। विकास खंड कार्यालय के कायाकल्प से मुख्य विकास अधिकारी संतुष्ट हुए।
― Advertisement ―
E-Paper 19-08-2026
जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
विकास खंड कार्यालय कायाकल्प का सीडीओ ने किया लोकार्पण


