Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन

जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
Homeअपना जौनपुरविकसित भारत संकल्प यात्रा कैम्प का हुआ आयोजन

विकसित भारत संकल्प यात्रा कैम्प का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के अंतर्गत डेडुवाना गाँव के पंचायत भवन पर बुद्धवार की सुबह पंचायत भवन पर विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम पंचायत स्तरीय कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प के आयोजन में वैनिटी वैन के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाएं कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्रामीणों के समक्ष रखा गया। जिसमें गाँव के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान योजना का लाभ लेने वाले किसान सम्मान निधि शिवचंद सिंह, शौचालय किरण देवी, प्रधानमंत्री आवास प्रमोद पाठक, आयुष्मान कार्ड मनोज सिंह, को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अनिल, समाज कल्याण अधिकारी दिनकर मौर्य, अंजली कुशवाहा, ए एनएम पुष्पा पाठक, सहकारिता विभाग के अधिकारी व सभी क्षेत्र के अधिकारी इस कार्यक्रम में अपनी-अपनी उपलब्धियां को ग्रामीणों के समक्ष रखा। कार्यक्रम में आये सभी लोगों का स्वागत ग्राम प्रधान शैब्या सिंह, पंचायत सहायक पूजा सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान प्रताप यादव, पूर्व प्रधान दिलीप कुमार, अनिल सिंह, नरेंद्र सिंह, मुसाफिर सिंह, जियालाल, विनोद कुमार सहित ग्रामीण मौजूद रहें।