Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरविकसित भारत चैलेंज की तीसरी विजेता बनी अंशिका

विकसित भारत चैलेंज की तीसरी विजेता बनी अंशिका

जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्सा ब्लॉक के अन्तर्गत बक्सा बाजार में शनिवार की शाम विकसित भारत चैलेंज की तीसरी विजेता अंशिका अग्रहरी पुत्री पंकज अग्रहरी को अभिषेक सिंह आईएस ने बक्शा बाजार स्थित उनके आवास जाकर विकास रथ इलेक्टिक स्कूटी प्रदान किया। इस मौके पर अंशिका के घर वाले व क्षेत्रवासी ने ढोल-नगाड़ों से अभिषेक सिंह का भव्य स्वागत किया। अंशिका स्कूटी पाकर खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने अभिषेक सिंह को धन्यवाद दिया। इस मौके पर अंशिका ने कहा कि हम अभिषेक सिंह द्वारा चलाए गए निषाद रथ बस अयोध्या जाने की लिए बुक कराया  तब मुझे भारत विकास चैलेंज प्रतियोगिता के बारे में पता चला और मैने विडियो रील बनाकर उन्हे भेज दिया। अंशिका द्वारा बनाया गया वीडियो रील में देश की उपलब्धियों के साथ 2047 के विकसित भारत की तस्वीर बताई गई। प्रियंका के परिवार समेत मोहल्ले के छोटे बच्चे भी उत्साहित दिखें सभी ने पूछने पर बताया कि उन्होने यह विडियो देखी है और ये इससे काफ़ी प्रभावित हुए है। अभिषेक सिंह आईएस ने बताया कि विकासरथ की यही मंशा है कि समाज में देश की उपलब्धियों के प्रति और विकसित होने की क्षमता को लेकर जागरूकता पैदा की जा सके इस अवसर पर डब्बू सिंह, वैभव सिंह, वीडीएस मोटर्स के अधिष्ठाता सर्वेश सिंह, शिवम सिंह, करण सिंह, आदित्य, सभासद अंकित सिंह बिट्टू व क्षेत्र के गणमान्य लोगों उपस्थित रहे।