Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरवादों के निस्तारण के लिए प्री-ट्रायल बैठक आज

वादों के निस्तारण के लिए प्री-ट्रायल बैठक आज

जौनपुर धारा, जौनपुर। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला प्राधिकरण के तत्वाधान में 13 मई को इस वर्ष की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है जिसमें मोटर दुर्घटना प्रतिकर सम्बन्धी याचिकाओं का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाना है। लोक अदालत में अधिकतम वादों का निस्तारण किया जा सके, यह सुनिश्चित करने के लिए तथा सुलह-समझौते के वादो को चिन्हित करने के लिए विभिन्न कम्पनियों के मण्डलीय स्तर के अधिकारियों की उपस्थिति में पांच प्री-ट्रायल बैठकें आयोजित की जानी है जिसमें 12 अप्रैल, 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 3 मई तथा 10 मई तारीखें नियत की गयी हैं। उपरोक्त प्री-ट्रायल बैठकों में सुलह-समझौता हेतु चिन्हित किये गये वादों का निस्तारण 13 मई शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से किया जायेगा।