जौनपुर धारा, सुइथाकला। क्षेत्र के अरसिया में होने वाले अंतरराष्ट्रीय कथावाचक स्वामी चिन्मयानंद बापू महाराज की आयोजित 25 अप्रैल से शुरू होने वाली श्रीमद् भागवत कथा को लेकर बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा द्वारा भाजपा व सामाजिक सांस्कृतिक संगठनों के (कोर कमेटी) बैठक किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरसिया शाहगंज के सभागार में संपन्न हुई। कथा में आने वाले श्रोताओं एवं अतिथियों के साथ-साथ के प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम एवं भारत सरकार प्रदेश सरकार के दर्जनों की संख्या में मंत्री, विधायक, सांसद की आने की संभावना को देखते हुए बिस्तार से चर्चा हुई। बैठक में पार्किंग समेत आने वाले श्रोताओं के लिए समुचित पानी की व्यवस्था, प्रसाद की व्यवस्था, साफ सफाई एवं कथा के उपरांत देर शाम को होने वाले भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया। व्यवस्था को देखने हेतु विभिन्न विभागों की कमेटियां बनाई गई। कथा में हजारों की संख्या में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो इसके लिए लोगों से विचार विमर्श किया गया। उस पर अमल करने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ श्रीमद् भागवत कथा में लगे भाजपा एवं सामाजिक सांस्कृतिक संगठनों के वालंटियर के साथ विचार विमर्श किया गया। इस दौरान भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष महामंत्री एवं विभिन्न सामाजिक सांस्कृतिक संगठनों के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन के लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ 25 से
Previous article

