- पुलिस ने हल्की धाराओं मामला किया दर्ज
- बदलापुर थाना क्षेत्र के लेदुका गांव का मामला
जौनपुर धारा, जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के लेदुका गांव में दबंगों ने घर में घुसकर दो लोगों को मारकर जख्मी कर दिया। उल्टे पुलिस ने आरोपियों की तरफ से गम्भीर धारा में मामला दर्ज किया। जबकि पीड़ित का मामला हल्की धाराओं में दर्ज किया। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियो से न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार लेदुका गांव में विगत दिनों नाली व कूड़ा फेंकने को लेकर कहासुनी हुई थी जिस पर विपक्षी सुनियोजित तरीके से सुरेश श्रीवास्तव के परिवार पर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया और घर में घुसकर सौरव श्रीवास्तव को पीटने लगे। इसी दौरान उनके भाई सुधीर श्रीवास्तव बीच बचाव करने लगे तो उन्हें भी मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। दोनों लोगों को गंभीर चोटे आई। हमलावर मरणासन्न हाल में छोड़कर वहां से फरार हो गए। दोनों लोगों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य बदलापुर में भर्ती कराया गया। लेकिन इसी बीच दबंग लोगों का मामला पुलिस ने पीड़ित के ऊपर गंभीर धाराओं में दर्ज कर लिया। जबकि पीड़ित पक्ष का मामला हल्की धाराओं में दर्ज किया जिसमें अश्विनी, आयुष, कंचन, शिवानी को आरोपी बनाया है। पीड़ित ने कहा कि दबंग लोग आए दिन परेशान करते हैं और जबरदस्ती मेरी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं और आए दिन परिवार के ऊपर घर के अंदर से ही पत्थर से मारते हैं, जब इसका विरोध किया जाता है तो वह वीडियो बनाकर वायरल करते हैं।


