स्वरा भास्कर ने दिल्ली में ग्रैंड रिस्पेशन के बाद बरेली में फहद के साथ वलीमा भी होस्ट किया. इस दौरान एक्ट्रेस पाकिस्तान से आया लहंगा पहने हुए नजर आईं. स्वरा भास्कर औरफहद अहमद की शादी का जश्न जारी है. रविवार को न्यूली वेड कपल ने बरेली में द ग्रांड निर्वाना रिजॉर्ट में वलीमा पार्टी रखी थी. जिसमें काफी लोगों ने शिरकत की थी.स्वरा फहद के वलीमा में सपा और कांग्रेस से तमाम नेता पहुंचे थे. इस दौरान न्यूली वेड कपल के साथ जमकर तस्वीरें भी क्लिक कराई गईं.स्वरा भास्कर ने अपने वलीमा में पाकिस्तान से आया लहंगा पहना था. इस लहंगे में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही थीं. स्वरा ने अपनी वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में पाकिस्तानी डिजाइन का क्रीम कलर का लहंगा पहना था जिस पर काफी हैवी एम्ब्रायडरी का काम हुआ था. स्वरा ने नोज रिंग और माथा पट्टी, हार और बड़े झुमकों के साथ अपने वालिमा लुक को कंपलीट किया था. वहीं उनके शौहर फहद ने व्हाइट शेरवानी के साथ गोल्डन कुर्ता और दुप्पटा लिया हुआ थास्वरा ने अपने वलीमा की तस्वीरें शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा है कि उनके दावत-ए-वलिमा के लहंगे को सरहद पार से भेजा गया है और ये बेहद खूबसूरत है. स्वरा ने ये भी लिखा कि इस खूबसूरत लहंगे को बनाने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. इससे पहले स्वरा ने दिल्ली में ग्रेड रिस्पेशन पार्टी होस्ट की थी. स्वरा ने अपने दिल्ली वाले रिसेप्शन में स्लीवलेस ब्लाउज के साथ मल्टी कलर लहंगा पहना था और मांग टीका और हैवी हार के साथ अपना लुक कंपलीट किया था. वहीं उनके मियां फहद ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी. स्वरा ने अपने प्री वेडिंग फंक्शन की तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. ये तस्वीर उनकी कव्वाली नाइट की है. इसमें स्वरा और उनके पति फहद ने डार्क ग्रीन कलर में ट्विनिंग की थी. स्वरा ने अपनी मेहंदी की तस्वीरें भी शेयर की थी. इस तस्वीर में कपल सेल्फी लेता हुआ नजर आ रहा है. स्वरा ने अपनी शादी में साउथ इंडियन लुक लिया था. उन्होंने रेड कलर की साड़ी पहनी थी. स्वरा और फहद की मुलाकात एक प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी. इसके बाद दोनों में प्यार हुआ और पिछले महीने इन्होंने कोर्ट मैरिज की थी और मार्च में कपल ने ट्रेडिशनल तरीके से शादी की है.
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
वलीमा में स्वरा भास्कर ने पहना पाकिस्तान से आया लहंगा

Previous article


