जौनपुर। नगर के ओलन्दगंज निवासी वरिष्ठ पत्रकार सरदार जोगेंद्र सिंह का शनिवार की सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे लगभग 85 वर्ष के थे। सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ पत्रकार सरदार जोगेंद्र सिंह विद्यार्थी जीवन से ही समाचार और लेख लिखने का काम करते थे। उस समय जिले से कई साप्ताहिक अखबार निकल रहे थे, जिसमें वह अपना समाचार बराबर देते रहते थे। इसके उपरांत उन्होने कई समाचार पत्रों में काम किया। सरदार जोगेंद्र सिंह के निधन पर जिले के समस्त राजनेताओं, सामाजिक संगठनों के लोगों के साथ ही पत्रकारों ने गहरा दुख प्रकट किया है। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को दोपहर में पूरे नागरिक सम्मान के साथ जौनपुर में गोमती नदी के पावन तट रामघाट पर किया गया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
वरिष्ठ पत्रकार सरदार जोगेंद्र सिंह का निधन


