Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरवक्रांगी संचालक से लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार, एक फरार

वक्रांगी संचालक से लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार, एक फरार

जौनपुर धारा, केराकत। नए साल के पहले दिन वक्रांगी संचालक आशुतोष राजभर से हुई डेढ़ लाख रुपये की लूट का पुलिस ने बुधवार को सफल अनावरण किया। केराकत पुलिस ने घटना में शामिल तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है। इस मामले में अहम भूमिका निभाने वाले सिपाही विनोद यादव की पुलिस अधीक्षक ने सराहना की।

केराकत सीओ अजीत कुमार रजक ने बताया कि 1जनवरी की सुबह डेहरी मोड़ पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहे के बल पर आशुतोष राजभर से लूटपाट की थी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। चार टीमें लगातार काम कर रही थीं, और बुधवार की भोर में 4बजे सेनापुर नहर की पुलिया के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में विकास राजभर, विशाल यादव और विशाल राजभर शामिल हैं। इनके पास से लूट के 60,000रुपये में से 34,420रुपये, एक तमंचा, और चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई।मुख्य आरोपी किशन यादव उर्फ गोलू अभी फरार है। पुलिस के अनुसार किशन ने घटना की रेकी कर अपने साथियों को वक्रांगी संचालक की लोकेशन की जानकारी दी थी। पुलिस अधीक्षक ने घटना में अहम भूमिका निभाने वाले सिपाही विनोद यादव की सराहना की। घटना का खुलासा करने वाली टीम में केराकत प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय, क्राइम इंस्पेक्टर विजय शंकर यादव, क्राइम ब्रांच प्रभारी विनीत राय आदि रहे।