जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश स्तर पर चलाये जा रहे ‘लोकतंत्र बचाओ’अभियान के तहत ब्लॉक के पुरऊपुर बाजार में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। नुक्कड़ सभा में राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव एवं पूर्वांचल प्रभारी राजेश तिवारी, जिला प्रभारी बृजेन्द्र मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खान व राकेश उपाध्याय ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहाकि भाजपा लोकतंत्र का हनन कर रही है। देश में नफरत का माहौल बना रही है। भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। नुक्कड़ सभा को कांग्रेस नेता जयप्रकाश तिवारी, कैलाश पाल, लक्ष्मी नारायण पाण्डे, कंकड़ी महराज, देवेंद्र मिश्रा, सीताराम पटेल, विद्याधर शुक्ला, राजनाथ दूबे आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने अपने दर्जनों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत कांग्रेसजनों ने की नुक्कड़ सभा

Previous article

