Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरखुली बैठक में कोटे की दुकान के लिए लिया गया आवेदन

खुली बैठक में कोटे की दुकान के लिए लिया गया आवेदन

जौनपुर धारा, सिकरारा। विकास खण्ड के बढ़ौली अहिरान गांव में सोमवार को कोटे की दुकान के चयन के लिए खुली बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कोटे के लिए इच्छुक लोगों के आवेदन लिए गए।

एडीओ कोआपरेटिव ब्रह्मजीत सिंह, एडीओ पंचायत विवेकानन्द यादव, अमलेश चौबे व सचिव अखिलेश सरोज व स्वयं सहायता समूह के अधिकारियों की देखरेख में गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर खुली बैठक का आयोजन किया गया। प्रधान शिवशंकर यादव की उपस्थिति में बैठक के लिए कोरम की पूर्ति के पश्चात कार्यवाही आरम्भ की गई। गांव की मां शारदा स्वयं सहायता समूह ने कोटे की दुकान के लिए आवेदन किया जबकि एक और आवेदन व्यक्तिगत रूप से मीरा देवी की तरफ से किया गया। गांव में कार्यरत दो और समूहों से आवेदन को कहा गया लेकिन निर्धारित समय तक किसी और का आवेदन न मिलने पर बैठक सम्पन्न कर दी गई। मां शारदा समूह की सदस्य रेखा देवी ने कोटे के लिए बैठक की सूचना समूह व प्रधान द्वारा उन्हें न दिए जाने पर नाराजगी जताई। आरोप लगाया उन्हें जानकारी दिए बगैर ही बैठक की कार्यवाही रजिस्टर पर उनसे दस्तखत करा लिए गए। इस दौरान वहाँ दो पक्षों के बीच गहमागहमी रही। थाने के उपनिरीक्षक विजयशंकर यादव मयफोर्स मौके पर डटे रहे।