जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत रफीपुर गांव में एक देशी शराब की दुकान को हटाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। क्षेत्र के रफीपुर गांव स्थित श्रीपत प्रजापति की देशी शराब की दुकान को हटाने को लेकर सोमवार की दोपहर में गांव की महिलाएं दुकान पर पहुंच कर दुकान बंद करने के लिए शोर शराबा मचाने लगी। दुकान पर मौजूद सेल्समैन अभिषेक यादव ने मामले की सूचना कोतवाली निरीक्षक सदानंद राय को दिया। मौके पर पहुंचे निरीक्षक ने महिलाओं से बातचीत किया। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि दिन भर शराब पीकर गाली गलौज व मारपीट करते हैं जिससे हमारे बच्चों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। प्रभारी निरीक्षक ने महिलाओं को बताया कि आबकारी विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर जल्द से जल्द दुकान को यहां से हटवाया जायेगा जिसके बाद मामला शांत हुआ।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
देशी शराब की दुकान हटाने को लेकर महिलाओं ने किया हंगामा
Previous article
Next article


