Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरलूट का खुलासा करते हुए पुलिस टीम ने 4 को किया गिरफ्तार

लूट का खुलासा करते हुए पुलिस टीम ने 4 को किया गिरफ्तार

जौनपुर धारा,जौनपुर। थाना सुरेरी व स्वाट की संयुक्त टीम ने लूट का सफल खुलासा करते हुए 04 अर्न्तजनपदीय लुटेरों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से तमंचा कारतूस, मोटरसाइकिल, मोबाइल व नकदी बरामद किया गया। थानाध्यक्ष सुरेरी सुनील वर्मा सूचना पर छेरहटी पुलिया से कोटिया के बारी में हुए लूट से सम्बन्धित राका गैंग के शिवम चौबे पुत्र कमलेश चौबे नि.ग्राम नीबी बौरी बोझ भदोही, विनय मिश्रा पुत्र ज्ञानेन्द्र मिश्रा नि.ग्राम निबी, अर्पित पुत्र महेन्द्र गौतम नि.ग्राम छनौरा पट्टी बेजाव थाना सुरियावाँ जनपद भदोही, विजय बिन्द पुत्र भगवती प्रसाद बिन्द नि.ग्राम बरामदपुर थाना सरायममरेज जनपद प्रयागराज को थाना क्षेत्र में पुनः लूट जैसी घटना को अंजाम देने की तैयारी के दौरान गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से थाना सुरेरी पर पंजीकृत मुकदमें से सम्बन्धित लूट के 9000/-रु. व थाना सिकरारा पर पंजीकृत मुकदमें से सम्बन्धित 2600 रु., एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल झपटमारी का तथा अभियुक्त शिवम चौबे के कब्जे से एक देशी तमंचा 315बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस में निरीक्षक उदय प्रताप सिंह प्रभारी स्वाट टीम, थानाध्यक्ष सुनील वर्मा सुरेरी, उ.नि.अनिल कुमार, उ.नि.अजय कुमार सिंह, उ.नि.नान्हू यादव, उनि.मंजीत कुमार, हे.का.धर्मेन्द्र कुमार, का.इबरान अली, का.रवि प्रकाश यादव, का.सतीश चन्द्र राजभर, म.का.प्रिया पटेल सहित आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहें।