Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरलायंस क्लब रॉयल का होली मिलन कार्यक्रम सम्पन्न

लायंस क्लब रॉयल का होली मिलन कार्यक्रम सम्पन्न

जौनपुर धारा,जौनपुर। लायंस क्लब रॉयल का होली मिलन समारोह रविवार को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। नगर के एक लान में शनिवार को देर शाम एक बहुत ही भव्य कार्यक्रम में संस्था की महिला, पुरूष व बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अनेक सामूहिक, एकल व कपल नृत्य इत्यादि प्रस्तुत किया। वहीं मनोज सोनी कोमल ने अपनी टीम के साथ फागुनी जोगीरा गाकर सभी को हर्षोल्लास से भर दिया। संस्था के अध्यक्ष अजय प्रीति गुप्ता ने सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा संस्था होली मिलन के माध्यम से आपसी प्रेम भाईचारा और सौहार्द बनाये रखने का संदेश दिया। संयोजक अभिताष एकता गुप्ता ने सभी सदस्यों का होली टाईटिल पढ़ा वहीं कार्यक्रम संयोजक वैभव प्रधान, योगेश साहू, विक्रम बबली चौरसिया, रवि शर्मा, यस बैंकर ने सभी को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी। इस अवसर पर स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ राजा सुचन्द मधुरानी, पियुष गुप्ता, विनोद अग्रहरि, विनय साहू, अभिषेक अमिता बैंकर, राजेश रीना अग्रहरि, अजयनाथ श्रृद्धा जायसवाल, अमित गुप्ता, राजेन्द्र रीतू स्वर्णकार, आदेश सेठ, गौरव मिगंलानी, अभिषेक जायसवाल, दीपशिखा चौरसिया, शम्भू गोयल, अजय मोदनवाल, अजय सोनकर, नित्यानंद एकता गुप्ता, गोपाल साहू, राज केशरी, संतोष अग्रहरि, मनोज साहू, ऋषि श्रीवास्तव, रौनक गुप्ता, सोना मीनाक्षी प्रधान सहित सैंकड़ों लोगो ने कार्यक्रम का आंनद लिया।