जौनपुर धारा, जौनपुर। लायंस क्लब क्षितिज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेंद्र सेठ ने अपने नये कार्यकाल के पहले दिन ही डाक्टर्स-डे पर डाक्टरों को उनके सेवा कार्य के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर के.के.राय मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जौनपुर रहे। जिला अस्पताल जौनपुर में सम्मानित किये गये लोगों में डा.के.के.राय मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ.शशांक यादव, डॉ.दिनेश सरोज, डॉ.एके पांडेय, डॉ.विनीत सोनी, डॉ.शिवदेव, डॉ.अमरदीप, डॉ.आरके जायसवाल, डॉ.एस.के.दास, डॉ.नरेंद्र, डॉ.आरडी राम, डॉ.के.के.पांडेय, डॉ.रिजवान अंसारी, डॉ.संजय कनौजिया, डॉ.मानसी, डॉ.दीपशिखा को अंगवस्त्रम, बुकें एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने कहा कि डाक्टरों ने जिस मुस्तैदी से इस कारोना काल में अपनी भूमिका निभाई, वह सराहनीय है। संस्थाध्यक्ष धर्मेंद्र सेठ ने कहा कि यह खास दिन प्रसिद्ध चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.बिधान चंद्र रॉय को समर्पित है। जिनका जन्म 1 जुलाई 1882 को बिहार के पटना में हुआ था। इस दिन को मनाने के शुरुआत साल 1991से हुई थी। इसका मकसद जीवन बचाने वाले डॉक्टरों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करना है। इस अवसर पर विनय बरोतिया, हाफिज शाह, अजीत सोनकर, डॉक्टर चंदन, अतुल सिंह, जगन्नाथ मोदनवाल, देवेश सहित आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
लायंस क्लब क्षितिज ने डाक्टरों को किया सम्मानित

Previous article
Next article


