Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरलायंस क्लब क्षितिज ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए किया हवन...

लायंस क्लब क्षितिज ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए किया हवन पूजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। लायंस क्लब क्षितिज के निवर्तमान अध्यक्ष विष्णु सहाय के नेतृत्व में मंगलवार बृहद हवन पूजन किया गया जिसमें चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए उर्दू बाजार रामलीला मैदान मंदिर पर ईश्वर से प्रार्थना की गई। इसी क्रम में शिवजी का रुद्राभिषेक हनुमान चालीसा का पाठ कर चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग की प्रार्थना की गई। पूर्व अध्यक्ष जयकृष्ण साहू ने बताया कि चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल अभी चांद की कक्षा में चक्कर लगा रहा है और 23 अगस्त को शाम छह बजकर चार मिनट पर इसकी चांद पर लैंडिंग की संभावना है। चांद पर भारत के इतिहास रचने से पहले हम सभी भारतवासी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि इसकी सफल लैंडिंग हो। पूर्व सचिव प्रदीप सिंह ने बताया कि चंद्रयान-3 मिशन की शुरूआत 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से दोपहर 2:35 बजे हुई। इसे प्रक्षेपण यान मार्क-3 (एलवीएम3) से लॉन्च किया था जिसे इसरो के वैज्ञानिक प्यार से फैट बॉय भी कहते हैं। 17 अगस्त को चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैंडर सफलतापूर्वक अलग हो गया। अब लैंडर मॉड्यूल खुद ही आगे की दूरी तय करने लगा। लैंडर मॉड्यूल में लैंडर और रोवर होते हैं। 23 अगस्त को लैंडर की शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद की सतह पर उतरने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम का टेलीविजन पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। कोषाध्यक्ष विनय बरौतिया ने बताया कि चांद के साउथ पोल पर अभी तक कोई नहीं पहुंचा है। चांद के इसी दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल को उतरकर खोजबीन करनी है। लैंडिंग के बाद ये इस जगह पर मौजूद खनिजों के बारे में पता लगाएगा और डेटा इसरो के पास भेजेगा। संजय गुप्ता ने बताया कि चंद्रयान-3 के लैंडर का नाम विक्रम साराभाई (1919-1971) के नाम पर रखा गया है। विक्रम साराभाई को भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का जनक माना जाता है। इस अवसर पर उर्दू बाजार रामलीला मंदिर के प्रबंधक जगदीश चंद्र गुप्ता, अमित वैश्य, देवेश वैश्य, रत्नेश गुप्ता आदि उपस्थित होकर चंद्रयान के सफल लैंडिंग हेतु प्रार्थना की।