जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला थाना क्षेत्र के एक गांव से लड़की भगाने का आरोपी बुधवार को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद आरोपी का चालान न्यायालय को भेज दिया गया। राजधरपुर (गंगातारा) गाँव निवासी विरेन्द्र 21 पुत्र प्रेमचन्द उक्त मामले में आरोपी था जिसे बुधवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान उपनिरीक्षक सुनील कुमार मय हमराह द्वारा अतरडीहा बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद आरोपी का चालान न्यायालय को भेज दिया गया। गिरफ्तारी के दौरान मय हमराह कान्सटेबल सिजाऊद्दीन मौजूद रहे।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
लड़की भगाने का आरोपी गिरफ्तार



