जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर कस्बे के पास गुजरे बाईपास पर जिवली मोड़ के पास रोडवेज के धक्के से मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे घायल अवस्था ने उपचार हेतु अस्पताल भेजवाया गया। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कौवापार निवासी प्रदुम्न पाल 24 जिवली मोड पर एक मिठाई की दुकान में काम करता है। मंगलवार की सुबह हुआ बाईपास के रास्ते दुकान पर जा रहा था। मोड पर जैसे वह दुकान के तरफ जाने के लिए घूमा तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज की चपेट में आ गया। हालांकि हेलमेट लगा होने की वजह से उसके सर में गंभीर चोट नहीं आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार हेतु अस्पताल भेजवाया। घटना के बाद रोडवेज चालक बस सहित फरार होने में सफल रहा। स्थानीय लोगों ने बस का नंबर नोट कर पुलिस को दे दिया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
रोडवेज के धक्के से युवक घायल

Previous article
Next article

