जौनपुर धारा, जौनपुर। युवाओं की सामाजिक संस्था रोट्रैक्ट क्लब ने खून की कमी से पीड़ित गरीब बेसहारा मजदूर को दो युनिट रक्त देकर उसकी जान बचाई। जनपद के कादीपुर रामदयालगंज निवासी ओमप्रकाश गौतम पेशे से एक मजदूर हैं, दिन भर मजदूरी करके किसी तरह दो वक्त की रोटी की व्यवस्था कर पाते हैं। पिछले एक महीने से ओमप्रकाश विभिन्न समस्याओं से परेशान हैं। हाल ही में जांच से उन्हे पता चला कि उन्हें पथरी है जो मूत्रनली में फंस गयी है जिससे पेशाब के रास्ते बहुत ज्यादा खून निकल जाने की वजह से उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज समाज सेवियों की मदद से सिद्धार्थ हास्पिटल में डॉ. सिद्धार्थ की देखरेख में चल रहा है। अत्यधिक कमजोर होने के कारण मरीज को चार यूनिट ब्लड की आवश्यकता थी जिनमें दो यूनिट ब्लड की आपूर्ति रोट्रैक्ट क्लब अध्यक्ष कुँवर शेखर गुप्ता द्वारा रक्तदान महादान में एकत्रित रक्त से किया गया। उन्होंने बताया कि रोट्रैक्ट क्लब रक्तयोद्धा संस्था के साथ मिलकर ऐसे ही गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों के सहायता के लिए व्यापक रूप से सात दिवसीय रक्तदान महादान शिविर का आयोजन किया था जिसमें सैकड़ों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर आम जनमानस के रक्षा के लिए संकल्प लिया है तथा क्लब सचिव कुलदीप योगी ने बताया कि रोट्रैक्ट क्लब द्वारा प्रतिदिन पांच से दस युनिट रक्त विभिन्न जरूरतमंदों के आकस्मिक चिकित्सा के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।
― Advertisement ―
सिकरारा सड़क हादसे में 62 वर्षीय अधेड़ की मौत, बाइक की टक्कर से हुआ था घायल
सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल 62 वर्षीय सुदामा निषाद की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

