Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुररोटरी क्लब ने स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन

रोटरी क्लब ने स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन

  • ग्रामीण अंचल में नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगा शिविर

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत उसरहटा गांव में मानव सेवा को समर्पित अंतरराष्ट्रीय संस्था रोटरी क्लब द्वारा आयोजित हुआ। उक्त शिविर रोटरी क्लब वाराणसी नार्थ एवं रोटरी क्लब जौनपुर के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को आयोजित हुआ। सैकड़ों महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों एवं जन सामान्य को विभिन्न रोगों से निजात दिलाने के लिए नि:शुल्क परामर्श जांच व दवा वितरण किया गया। स्वास्थ्य शिविर में बीएचयू एसएस हॉस्पिटल से प्रोफेसर सुनीता सुमन, डा. प्रीति चौहान, डा. विजय श्रीवास्तव, डा. आरएस खत्री, डा. रामदयाल, डा. अनूप मिश्रा एवं डा. आरके जायसवाल तथा पारुल हॉस्पिटल से स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. मोनिशा सिंह और आयुष्मान हॉस्पिटल व ट्रामा सेंटर से हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. आशुतोष अग्रवाल ने अपनी सेवाएं दी। नि:शुल्क दवा वितरण का कार्य संयोजक रोटेरियन राजीव भार्गव तथा रोटेरियन शैलेंद्र श्रीवास्तव ने कुशलता पूर्वक संपन्न किया। इस दौरान रोटरी क्लब वाराणसी नार्थ के अध्यक्ष डा. आरके जायसवाल ने कहा कि यद्यपि देश में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का बहुत तेजी से विस्तार हुआ है लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण ग्रामीण अंचल के रोगियों को अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। रोटरी क्लब के इस प्रयास से ग्रामीण अंचल के जन सामान्य को निश्चित ही लाभ पहुंचेगा। रोटरी क्लब जौनपुर के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने जनपद के शाहगंज ग्रामीण अंचल में नि:शुल्क बृहद स्वास्थ्य शिविर लगाने के लिए वाराणसी से आये विशेषज्ञ चिकित्सकों को धन्यवाद प्रकट किया। स्वास्थ शिविर का आयोजन कराने में रसायन फार्मा के चेयरमैन विमल जायसवाल, राजीव शुक्ला, मानवेन्द्र त्रिपाठी का योगदान रहा।