Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररोटरी क्लब ने वितरित किया कम्बल

रोटरी क्लब ने वितरित किया कम्बल

जौनपुर। मंगलवार को रोटरी क्लब जौनपुर ने कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण कर मानवता और परोपकार का संदेश दिया। कम्बल वितरण का कार्य शहर के विभिन्न स्थानों पर किया गया, जिनमें स्टेशन परिसर, जिला महिला अस्पताल, धरनीधर, कुलामऊ एवं कटघरा मलीन व निम्नवर्गीय जीवन यापन करने वाले बस्ती प्रमुख रहे। इन स्थानों पर जरूरतमंद लोगों को कम्बल प्रदान कर उन्हें ठंड से बचाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब जौनपुर के अध्यक्ष विवेक प्रताप सेठी ने कहा कि ‘लोगों की मदद करना एवं परोपकार करना ही हमारा लक्ष्य रहा है।Ó उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य करता रहेगा। इस अवसर पर क्लब के निर्वतमान अध्यक्ष श्याम वर्मा, पूर्व अध्यक्ष कृष्णकुमार मिश्र, अनिल गुप्ता तथा सीए सुजीत अग्रहरि एवं रविकान्त जायसवाल की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम में डॉ. बृजेश कनौजिया, विशाल गुप्ता, शिवांशु श्रीवास्तव, संदीप सेठ, मिथिलेश अग्रहरि, मनीष गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।