― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररोजा इफ्तार में बही एकता की बयार, अमन व शांति का दिया...

रोजा इफ्तार में बही एकता की बयार, अमन व शांति का दिया पैगाम

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के बेगमगंज स्थित मदरसा जामिया इमाम जाफर सादिक अलैहिस्सलाम में शिया धर्मगुरु मौलाना सफदर हुसैन जैदी द्वारा 17 रमजान को रोजा इ़फ्तार का आयोजन किया गया जहां सभी मजहब व मिल्लत के लोगों ने एक साथ रोजा इ़फ्तार करके एकता की डोर को मजबूत किया।

रोजा इ़फ्तार से पहले मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना काजिम मेंहदी उरूज ने कहाकि पैगम्बर- ए-इस्लाम का संदेश अमन व शांति का संदेश है। उन्होंने कहा कि माह ए रमजान बरकतों वाला महीना है और इस माह में रोजा रखने से भूखे-प्यासे इंसानों की भूख और प्यास का अहसास होता है। शिया धर्मगुरू मौलाना सफदर हुसैन जैदी ने कहा कि माह ए रमजान में नेकियों का सवाब बढ़ जाता है और रोजा हमदर्दी का पाठ पढ़ाता है। इस महीने में अपने गुनाहों की तौबा करें और साथ ही गरीब और मजलूम लोगों की मदद करें इससे खुदा प्रसन्न होता है। इसके बाद देश व कौम की तरक़्की, कामयाबी और आपसी भाईचारे के लिये दुआ माँगी गयी। इस अवसर पर मौलाना शाजान जैदी, सांसद श्याम सिंह यादव, दिनेश टंडन पूर्व अध्यक्ष, बसपा नेता सलीम खान, मिर्जा जावेद सुलतान, पूनम मौर्या, सदफ हैदर, अलमास सिद्दीकी, अबूजर शेख, निखिलेश सिंह, कमाल आजमी, माजिद खान, मेराज अहमद राईन, हसनैन कमर दीपू समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। अन्त में पत्रकार आरिफ हुसैनी ने सभी का शुक्रिया अदा किया।

Share Now...