― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरवार्षिकोत्सव में मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत कर छात्रों ने मन मोहा

वार्षिकोत्सव में मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत कर छात्रों ने मन मोहा

  • नारायण पब्लिक स्कूल मानशाहपुर के वार्षिक उत्सव में सम्मानित किए गए मेधावी छात्र

जौनपुर धारा, सिकरारा। नारायण पब्लिक स्कूल मानशाहपुर का वार्षिक उत्सव समारोह रविवार की देर शाम रंगारंग सांस्कृतिक के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने मंच पर एक से बढ़कर एक मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ गीत ने लोगों को भावुक कर दिया। विद्यालय के प्रबंधक राज नारायण सिंह व उनकी पत्नी निर्मला सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। विद्यालय के छात्र आदित्य मिश्र व उनकी टीम द्वारा गणेश वंदना, छात्रा आयुषी यादव व उनकी टीम द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, छात्र आयुष की टीम ने किचन से आवाज गीत पर नृत्य कर वाहवाही लूटी। साक्षी पटेल की टीम द्वारा बमबम बोले गीत पर नृत्य, बालश्रम निषेध पर छात्रा श्रवणी यादव की टीम ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी को भावविभेर कर दिया। छात्रा शिवानी सिंह द्वारा उड़िया गीत पर नृत्य व छोटा बच्चा जान के हमको ना बहकना रे पर शानदार प्रस्तुति किया गया। पंजावी गीत रंगीलों मारो ढोलना, झूम बराबर झूम शराबी, मुझे क्या बेचेगा रुपया, कृष्ण गीत, देशभक्ति एकांकी, डांडिया, राजस्थानी, गुजराती, पंजाबी नृत्य के साथ अन्य एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के मेधावी छात्रों को मंच पर ही अतिथियों ने मेडल व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सेमसंग जोस ने विद्यालय के प्रगति की वार्षिक आख्या प्रस्तुत किया। प्रबंध निदेशक डा. आशुतोष कुमार सिंह ने स्वागत भाषण के माध्यम से अभ्यागतों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओम प्रकाश सिंह, शिक्षक नेता अमित सिंह, रणवीर सिंह, आदित्य सिंह, मार्टिना रोय, श्रुति सिंह, आलोक प्रकाश, मनीष रोय, आशुतोष रोय, विंदू यादव, मनोज सिंह बमभेले, दिनेश सिंह आदि का सक्रिय योगदान रहा। संचालन खुशी गुप्ता, आयुषी यादव, अनन्या सिंह व श्रेया सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

Share Now...