― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदो पक्षों में चले लाठी डंडे, महिला सहित पांच घायल

दो पक्षों में चले लाठी डंडे, महिला सहित पांच घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर बहोरा के पूरा गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने भिड़ गए। दोनों पक्षों में लाठी डंडे चल गए जिसमें दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजवाया। थाना क्षेत्र के धर्मापुर बहोरा के पूरा गांव के सुनील यादव व लालचंद में पुराना जमीनी विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी पुराने विवाद को लेकर रविवार की देर रात दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इस खूनी संघर्ष में एक पक्ष से सुनील यादव 37, सीमा देवी 34 व काजल 16 व दूसरे पक्ष से आशीष यादव 22 व लालचंद 55 घायल हो गए। 16 वर्षीय काजल को गंभीर चोट लगी है। उसका हाथ फैक्चर हो गया है तथा सिर में चोट आई है। मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड भेजवाया।

Share Now...