Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुररोज़ेदारों को इ़फ्तार कराना पुण्य का कार्य : मौलाना वसीम

रोज़ेदारों को इ़फ्तार कराना पुण्य का कार्य : मौलाना वसीम

  • रोज़ा इ़फ्तार में मांगी गई देश में अमन व शांति के लिये दुआएं

जौनपुर धारा,जौनपुर। नगर के मोहल्ला अहियापुर स्थित सी.एम.एम.इंग्लिश स्कूल में डॉ.मोहम्मद चांद बागवान डायरेक्टर अल्फ़ा हेल्थकेयर हॉस्पिटल की ओर से भव्य रोज़ा इ़फ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। सभी लोगों में आपसी समरसता का भाव स्थापित करने के उद्देश्य से इस रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसमें शहर की नामचीन हस्तियों के साथ दोनों समुदाय के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। जहाँ सबने एक दूसरे को पवित्र माह रमज़ान की बधाई भी दी और एक साथ सामुहिक रूप से बैठकर रोज़ा इ़फ्तार पार्टी का भरपूर आनंद भी उठाया। और अंत में क्षेत्र व देश की ख़ुशहाली के लिये सामूहिक दुआएं मांगी गई। जमियत उलमा-ए-हिन्द के जिलाध्यक्ष मौलाना वसीम अहमद शेरवानी ने कहा कि पवित्र माह रमज़ान में रोज़ेदारों को रोज़ा इ़फ्तार कराना बड़ा पुण्य का कार्य समझा जाता है और इस नेक कार्य से अल्लाह अपने बन्दों से ख़ुश होता है।रोज़ा इ़फ्तार पार्टी के आयोजक डॉ.मोहम्मद चांद बागवान ने कहा कि हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी रोज़ा इ़फ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है। जिसके पीछे का मक़सद आपसी एकता व सौहार्द को बल देना है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के अलावा अन्य धर्मों के लोग भी बिना किसी भेदभाव के शामिल होकर एक साथ बैठकर इफ्तारी करते हैं। इस अवसर पर हाजी तौफीक, डॉ.सरफ़राज़ खान, अनवारुल हक़ गुड्डू, अलमास सिद्दीकी, डॉ.अर्शी खान, डॉ.अरीबू़ज्जमां, सुहेल अहमद, संजीव यादव, काजी फैज अहमद, जीशान राईन, डॉ.अबु फैसल, डॉ.मोइन खान, डॉ.अजमत, डॉ.फैसल, डॉ.सईद अख्तर, कलन्दर बिंद, मु़फ्ती अब्दुर्रहमान कासमी समेत बड़ी संख्या में रोज़ेदार उपस्थित रहे। अंत में हाजी तौफ़ीक़ ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।